फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर शिक्षण संस्थाओं में रंगारंग आयोजन

Fri, 12 Feb 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर शिक्षण संस्थाओं में सरस्वती पूजन-हवन का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को पर्व के महत्व को रेखांकित किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुति भी दीं।
विज्ञापन


‘प्रतिदिन करें सरस्वती की आराधना’
आरके एजूूकेशन हब के सभी शिक्षण संस्थानों में वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि वसंत पंचमी मां सरस्वती की आराधना का महापर्व है, जो हमें ज्ञान सद्बुद्धि, विवेक और यश प्रदान करती हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने कहा कि ऐसे त्योहारों से भारत के मौसम एवं ऋतु परिवर्तन की जानकारी प्राप्त होती है। हमें ज्ञान और सद्बुद्धि के लिए सिर्फ  एक दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन देवी सरस्वती की आराधना करनी चाहिए।

राजीव इंटरनेशनल में विशेष प्रार्थना सभा
राजीव इंटरनेशनल स्कूल में सुभाष सदन ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। संचालन स्नेहा और राध्या ने किया। प्रधानाचार्य नन्दिता ढींगरा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यापकों और विद्यार्थियों ने सरस्वती की पूजा-अर्चना की। स्नेहा, राध्या,गौरांश, आर्यन, मुद्रा, नेहा और अदिति ने वंदना प्रस्तुत की। अनुवंश और श्रेयांश ने वसंत ऋतु पर काव्यपाठ किया। हर्षिल, प्रियंवदा ने वसंत पर क्विज का आयोजन किया।  
विज्ञापन


केडी मेडिकल कालेज में भी आयोजन
आरके एजुकेशन हब के चिकित्सा संस्थान केडी मेडिकल कालेज, हास्पिटल और रिसर्च सेंटर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एशिता गुप्ता, आस्था वर्मा, आयुषी गोयल, दीपाली शमा, तानिया कपूर, संयोगिता शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल, डीन अशोक कुमार धनविजय, डा. ऊषा वत्स, डा. डीआर गलफत, डा. नवल किशोर, डा. सुधाकर पेटकर, सुखदेव आदि उपस्थित रहे।

सरस्वती का पूजन-हवन
श्री गिर्राज महाराज कालेज में सरस्वती का पूजन-हवन किया गया। वाइस चेयरमैन डा. आशुतोष शुक्ला, छात्र-छात्राओं ने हवन कुंड में आहुति दी। निदेशक डा. राम कुमार पाठक ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अध्यात्म से जोड़ना है और उनके अध्यात्म ज्ञान की वृद्धि करना है। इसके उपरांत प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

बीएसए इंजीनियरिंग कालेज
बीएसए इंजीनियरिंग कालेज के इलेक्ट्रानिक्स विभाग में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार गुप्ता ने पर्व का महत्व समझाया। कालेज के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल और वाइस चेयरमैन मट्टोमल अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को विद्यार्जन के साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

ज्ञानवान होने की प्रार्थना
रोमैक्स इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर ज्ञानवान होने की प्रार्थना की। निदेशक एसपी सिंह और समस्त स्टाफ  ने पूजन अर्चन किया। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, संगीत और कला की देवी, सरस्वती की पूजा का त्योहार है। शालिनी भट्ट, नैंसी, प्रीती दास, अंकिता गांधी, भानूप्रिया गोयल, हिमांशी सिंह, सुचि गौतम, वैशाली वाही, गुंजन, शिखा सारस्वत आदि उपस्थित रहीं।

ज्ञानदीप में वसंतोत्सव
मथुरा। ज्ञानदीप शिक्षा भारती परिसर में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा के सानिध्य में वसंत पंचमी के पर्व का प्रारंभ सरस्वती जी को माल्यार्पण, पूजा-अर्चना के साथ हुआ। बाल कलाकारों ने ‘वीणा वादिनी वर दे‘ गीत का गायन करते हुए मां सरस्वती से शिक्षा का वरदान मांगा। सचिव मोहन स्वरूप भाटिया, शैक्षिक निदेशक केजी माहेश्वरी ने विचार रखे। शिक्षिका भावना शर्मा, संध्या सक्सेना, मधुलिका भाटिया आदि ने संगीत प्रस्तुति दी। दीक्षा अग्रवाल, काजल श्रीवास्तव, राशि भाटिया, सुरभि अग्रवाल आदि छात्राओं ने कविता पाठ किया। अंत में शहीद हनुमंथप्पा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें