फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही राजकीय मेला का स्वरूप लेगी बरसाना की लठामार होली

विज्ञापन
लठामार होली खेलतीं हुरियारिन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। बरसाना में रंगों का उत्सव होली अब जल्द ही राजकीय मेला का रूप लेगा। शासन ने इसकी रिपोर्ट डीएम से मांगी है। इसकी घोषणा पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी। योगी सरकार इससे पहले ही बरसाना को तीर्थस्थल घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन


बरसाना में रंगों का उत्सव विश्वविख्यात है। इस दौरान यहां आयोजित होने वाली लठामार होली को देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु आते हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस होली के उत्सव में रंग चुके हैं।

मुख्यमंत्री की घोषणा पर इसे राजकीय मेला का दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए डीएम मथुरा से रिपोर्ट मांगी गई। प्रदेश सरकार के अनुसचिव ने तीन बिंदुओं पर रिपोर्ट डीएम से देने को कहा है। इसमें क्षेत्रीय लोगों की राय भी लेनी है। शासन के आदेश के अनुरूप रिपोर्ट बनाई जा रही है। जल्द ही इसे भेज दिया जाएगा।- सतीश चंद्र त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन।
विज्ञापन


राजकीय मेला से खत्म होगा संसाधनों का टोटा
बरसाना का होली मेला राजकीय घोषित होने के बाद सरकार से इस आयोजन के लिए आर्थिक मदद मिलने के साथ यहां के विकास के लिए भी अतिरिक्त फंड सरकार जारी करेगी। वर्तमान में राधारानी की यह स्थली संसाधनों के अभाव से जूझ रही है। यहां के लिए यातायात के साधन नहीं हैं। सभी मार्गों की स्थिति खराब है। जाम की स्थिति भी यहां बनी रहती है।

रोप-वे से होगा पर्यटन विकास
बरसाना में पहाड़ पर मौजूद श्रीजी मंदिर तक पहुंचने के लिए निकट भविष्य में सीढ़ियों का उपयोग नहीं करना होगा। इसके लिए रोप-वे के निर्माण का कार्य चल रहा है। आसपास के क्षेत्र में बरसाना के अलावा कहीं और रोप-वे नहीं है। इससे पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें