फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान-ओ-शौकत से निकाल जुलूस, दी मुबारकबाद

Thu, 24 Dec 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल में रसूल की मोहब्बत और लबों पर दरूद शरीफ। रंग बिरंगी झालरों से सजी सड़कों पर हाथों में इस्लाम कापरचम बुलंद करते हुए बढ़ते कदम। डीजे पर बजते नातिया कलाम। तकरीर से गूंजती फिजा। नगर में ईद मीलाद-उन-नबी का जश्न कुछ ऐसे ही मनाया गया।
विज्ञापन


गुरुवार को शान-ओ-शौकत के साथ जुलूसे-मुहम्मदी निकाल कर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सराय वाली मस्जिद के इमाम मौलाना जर्राज खान रिजवी, रिजवान अत्तारी, मौलाना कासिम, मौलाना रफीक, मौलाना जमाल, मौलाना रहमदुल्ला, मौलाना इकरार की अगुवाई में राठौर नगर से लोग जुलूस में शामिल हुए। इसमें बुजुर्ग और बच्चे घोड़ों व ऊंटों पर सवार होकर चल रहे थे।

सैकड़ों की संख्या में दोपहिया, चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर आदि में बैठकर लोग जुलूस में पहुंचे। थाने से रेलवे स्टेशन तक भीड़ दिखाई दे रही थी। इस दौरान नारा-ए-तकवी, इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाए गए। अकीदतमंद हाथों में इस्लामका परचम लहराते हुए आगे बढे़। जुलूस निकासा, बल्देवगंज, घंटाघर, सब्जी मंडी, अग्रसेन मार्ग, बस स्टैंड, रेलवे रोड, पुरानी जीटी रोड का बाजार होते हुए शाम को राठौर नगर पहुंचा। जहां मुल्क और कौम की खुशहाली और तरक्की की दुआ की गई।
विज्ञापन


रास्ते में लोगों के लिए सबीले लगाए थे। जिस पर अकीदतमंदों को हलुआ, खीर, चाय-कॉफी, जूस, मिठाई बांटी गई। इस मौके पर सपा नेता प्रहलाद चौधरी, नरेन्द्र गुर्जर, इमरान, राजू, यूनुस, इस्लाम, दिलशाद, शाकिर, इमरान, शहजाद कुरैशी, नसीर, शरीफ, नबाव कुरैशी, इदरीश मेंबर आदि साथ थे। एसडीएम रामअरज यादव और सीओ पीयूष कुमार ने फोर्स के साथ व्यवस्थाएं संभाली।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें