फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला बराती का शव

Thu, 10 Dec 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मांट क्षेत्र के गांव जसौली में कानपुर से आई बरात में शामिल एक बराती का शव गुरुवार को कुएं से बरामद हुआ। व्हाट्सएप के जरिए शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जसौली निवासी कुमरपाल की पुत्री की बरात सात दिसंबर को कानपुर नगर के थाना पनकी क्षेत्र से आई थी। विदा के बाद पनकी पहुंचे वर पक्ष ने कुमरपाल को फोनकर बताया कि बरात के साथ आया नरेश कुमार पुत्र नन्दलाल पनकी वापस नहीं लौटा है। बताया गया कि वह नशे का आदी था। इसके बाद गुरुवार को गांव जसौली में ओमपाल के घर के सामने स्थित कुएं से एक शव मिला। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे मांट थाना प्रभारी ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया। कुमरपाल ने इस बारे में पुत्री के ससुरालीजनों को सूचना दी और व्हाट्सएप के जरिए शव का फोटो भेजा। मृतक की पहचान नरेश कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें