मथुरा करनावल गांव में अनुसूचित जाति की पीड़ित बेटियों के हाथ पीले होने की घड़ी निकट आ गई है। कल बेटियों की डोली उठेगी। शादी में शामिल होने के लिए राज्य मंत्री के अलावा कांग्रेस और भाजपा के पदाधिकारी भी पहुंचेंगे। इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में शहनाई बजेगी।
बेटियों की शादी का इंतजार अब खत्म हो गया है। ऐसे में परिवार वालों के लिए फिर से शादी की तैयारियां करना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि गांव के लोग भी शादी की तैयारियों में पीड़ित परिवार की मदद कर रहे हैं।
पार्षद राकेश यादव का कहना है कि शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शादी में बराती ही नहीं राज्य मंत्री असीम अरुण, भाजपा पदाधिकारी और कांग्रेस सांसद तनुज पूनिया समेत बसपा पदाधिकारी भी बेटियों को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। पूर्व शादी समारोह स्थल पर ही बृहस्पतिवार से शामियाना सजेगा और हलवाई भोजन की तैयारियों में जुट जाएंगे। इस बार पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस बल की मौजूदगी में इस बार विवाह की रस्में संपन्न होंगी।