फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जरी की नगों से जड़ी पीली पोशाक पहनेंगे बांकेबिहारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा इस बार खास तैयारी जा रही है। ठाकुरजी दिल्ली के कारीगरों द्वारा बनीं जरी की जड़ेमा पीले रंग की पोशाक धारण करेंगे। मंदिर के सेवायत गोस्वामी द्वारा तीन नई पोशाक मंगाई जा रही है। ठाकुरजी की लाखों रुपये की कीमत की पोशाक ढाई माह में एक दर्जन कारीगरों ने तैयार की हैं। ठाकुरजी से आगरा से खास तरह के पकवान एवं छप्पन भोग बनकर आ रहे हैं। जोतपुर से धातु के खिलौने बनकर आ रहे हैं और अभिषेक के लिए कलश, उत्तराखंड से जड़ी बूटियां मंगाई गई हैं।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवाधिकारी गौरव कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि चार सितंबर की रात 12 बजे श्रीबांकेबिहारी महाराज का पंचामृत से महाभिषेक किया जाएगा। ठाकुर जी को 125 किलो दूध, 100 किलो दही, शहद, कश्मीर से केसर, उत्तराखंड से जड़ी बूटियां मंगाई गई हैं। इसका आर्डर दो माह पहले ही दिया गया था। कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारी पिछले ढाई माह से निरंतर चल रही है। इसमें आगरा के ब्रज रसायन ग्रुप के द्वारा खास तरह के 56 भोग तैयार कराए जा रहे हैं। इसमें मेवा से बने 56 प्रकार के पकवान शामिल हैं। इसके अलावा 56 ही प्रकार के पाग एवं कतली बनाई जा रही है। सभी खास प्रकार के पकवान आगरा से बनकर आएंगे।

कश्मीरी केसर और उत्तराखंड की जड़ी बूटियों से होगा महाभिषेक
वृंदावन। मंदिर के सेवायत डॉ. फ्रेंकी गोस्वामी ने बताया कि रात को 12 बजे करीब 20 मिनट ठाकुरजी का महाभिषेक होता है। साल में दो बार ठाकुरजी का महाभिषेक होता है, जिसमें एक ठाकुरजी के प्राकट्योत्सव श्री विहार पंचमी पर और दूसरी बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अभिषेक किया जाता है। अभिषेक के लिए खास तरह का धातु का कलात्मक कलश मंगाया गया है। चांदी का आरतीदान लाया गया है। इससे ठाकुरजी की मंगला आरती की जाएगी। इसके बाद ठाकुर जी का बाल स्वरूप में श्रृंगार किया जाएगा। ठाकुरजी बाल स्वरूप में ही भक्तों को दर्शन देंगे। इसमें वह पीत वस्त्र और सिर पर मोर पंखी धारण करेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली के कारीगरों द्वारा 12 लाख में तैयार की गई 3 खास पोशाकें
वृंदावन। सेवायत गौरव कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि आगरा की लक्ष्मी हैंडलूम भंडार द्वारा ठाकुरजी के लिए तीन नई पोशाकें दिल्ली में तैयार कराई जा रही हैं। जरी के कपड़े की पीले रंग की पोशाक पर जरदोजी का कार्य किया गया है। चार सितंबर की सुबह, दूसरी पोशाक सायं कालीन सेवा, पांच सितंबर को नंदोत्सव पर ठाकुरजी तीसरी नवीन खास पोशाक धारण करेंगे। नगों से जड़ित कलात्मक पोशाकों को पिछले ढाई माह से एक दर्जन कारीगर तैयार कर रहे हैंं। इनकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये है।

-
नंदोत्सव पर लुटाई जाएगी छीछी
वृंदावन। कान्हा के जन्मोत्सव के दूसरे दिन श्रीबांकेबिहारी मंदिर में नंदोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में लाला कन्हैया की छीछी लुटाई जाएगी। सुबह लगभग 10 से 12 बजे तक नंदोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने सौ किलो दही, केसर और हल्दी का ऑर्डर दिया है। सेवायत गौरव कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि कान्हा के जन्म होने पर भक्त नंदोत्सव के लिए वर्षभर इंतजार करते हैं। इसमें लाला की छीछी को पाने के लिए वह आतुर रहते हैं। उनका कहना है कि प्रसाद रूपी लाल की छीछी जिस भक्त के ऊपर पड़ जाए उसका जीवन धन्य हो जाता है।
-
जोतपुर व उदयपुर से आ रहे चांदी के खास खिलौने
वृंदावन। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा नंदोत्सव पर भक्तों पर खिलौने लुटाए जाएंगे। राजस्थान के उदयपुर एवं जोधपुर से बड़ी संख्या में चांदी के लाखों रुपये के खास तरह के खिलौने मंगाए रहे हैं। पांच सितंबर की सुबह नंदोत्सव पर यह खास खिलौने भक्तों में लुटाए जाएंगे। यह सेवा लक्ष्मी गोपाल हेल्थकेयर सादाबाद की ओर से की जा रही है।


31 साल बाद सेवायत परिवार को मिला मंगला आरती का अवसर
वृंदावन। सेवायत डॉ. फ्रेंकी गोस्वामी ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरजी की वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती करने का अवसर पर 1995 में मिला था। जब उनकी नौ वर्ष की अवस्था थी। उन्होंने पहली बार ठाकुर जी की आरती सेवा की थी। उसके बाद अब परिवार को पुन: ठाकुरजी ने यह 31 साल बाद अवसर प्रदान किया है। इसे लेकर परिवार के आरव कृष्ण गोस्वामी, अनाया गोस्वामी, पार्थ गोस्वामी, वर्तिका गोस्वामी में भी गजब का उत्साह है। पूरा परिवार वर्षों से इस अवसर की बांट जोह रहा था।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें