फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी के भक्तों ने दिल खोलकर दिया दान: मंदिर की गुल्लकों से निकली इतनी राशि, टूट गए सभी रिकाॅर्ड

Thu, 05 Nov 2026 11:48 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाली भक्तों की भीड़ ने दिल खोलकर दान दिया। स्थिति ये हो गई कि मंदिर में गोलकों (गुल्लकों) की संख्या में दोगुना इजाफा करना पड़ा। जब गुल्लकों को खोला गया तो इतनी दान राशि प्राप्त हुई कि सभी रिकाॅर्ड टूटे गए।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दरबार में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। मंदिर कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर 2025 से 5 नवंबर 2026 के बीच खोली गईं मंदिर की गोलकों (गुल्लक) से 22 करोड़ 27 लाख रुपये की दान राशि प्राप्त हुई है। मंदिर प्रशासन द्वारा समय-समय पर गोलकों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके साथ ही मंदिर में दानराशि में भी इजाफा होता गया। श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने बताया कि मंदिर में अक्तूबर 2025 में 16 स्टील एवं 1 लकड़ी की गोलक थी। 
विज्ञापन


दो माह के अंतराल में पुलिस और सीसीटीवी की निगरानी में जब गोलकों को खोला गया तब 2 करोड़ 62 लाख 56 हजार 782 दानराशि प्राप्त हुई। दो माह बाद जनवरी 2026 में इन्हीं गोलकों से 4 करोड़ 65 लाख 83 हजार 515 रुपये का दान निकला। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देश पर अप्रैल से मई 2026 के बीच लगभग डेढ़ माह के अंतराल में मंदिर में 7 और नई स्टील की गोलक बढ़ाई गई। 23 स्टील एवं 1 लकड़ी गोलकों में श्रद्धालुओं ने 4 करोड़ 90 लाख 24 हजार 687 रुपये दान किया। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने 9 और नई गोलकों को मंदिर में बढ़ाया।

इससे जुलाई 2026 में लगभग ढाई महीने के अंतराल में 3 करोड़ 90 लाख 11 हजार दान राशि मिली। अक्तूबर एवं नवंबर माह में बृहस्पतिवार तक इन गोलकों को खोल गया तो सबसे बड़ी दान राशि 6 करोड़ 19 लाख 2 हजार 347 रुपये प्राप्त हुई है। मंदिर हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोलकों की संख्या बढ़ाई गई। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य को दिल खोलकर दान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें