वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन का समय बढ़ाने को लेकर जारी आदेश पर दो अधिवक्ताओं ने अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल किया है, जिसमें दर्शन का समय बढ़ाने वाले आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है। वादी अधिवक्ताओं ने बुधवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन कोमल शुक्ला की अदालत में अपनी मांग रखी। अधिवक्ताओं ने अदालत से अपील की है कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी बाल स्वरूप हैं। 11 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगे तो वह थक जाएंगे। उनके आराम करने की प्रक्रिया में बाधा पड़ जाएगी। इस कारण बढ़े समय के आदेश पर रोक लगाई जाए।
ठाकुरजी के मंदिर में भीड़ बढ़ने के चलते मंदिर के रिसीवर एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय ने बांकेबिहारी के दर्शन का समय बढ़ा दिया है। दर्शन की समय सीमा बढ़ाकर अब 11 घंटे कर दी गई है। पहले मंदिर के पट 8 घंटे 15 मिनट खुलते थे।
Mathura: वृंदावन में अब 11 घंटे भक्तों को दर्शन देंगे ठाकुर बांकेबिहारी, जानिए मंदिर के पट खुलने का समय