सोशल मीडिया पर बिखरी भक्ति की आभा
भले ही मंदिर में कैमरे और मोबाइल प्रतिबंधित हों, लेकिन भक्तों की श्रद्धा ने तकनीक की सीमाओं को पार कर दिया। ठाकुर जी के दर्शन करते हुए कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। लोगों ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए इस दिव्य छवि को साझा किया।
फूलों की सेज पर विश्राम को विराजे बिहारी जी
12 घंटे से अधिक समय तक भक्तों को दर्शन देने के बाद ठाकुर जी को रात्रि विश्राम के लिए विशेष रूप से तैयार की गई इत्र-सुगंधित पुष्पों की सेज पर विराजमान किया जाएगा। सेवायतों ने बताया कि यह सेज ठाकुर जी के लिए वर्ष भर में केवल विशिष्ट अवसरों पर ही सजाई जाती है।
">http://