फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक में चोरी की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील के गांव मानागढ़ी की केनरा बैंक शाखा में चोरी की कोशिश की गई। एग्जॉस्ट फैन को हटाकर चोर बैंक में घुसा। बृहस्पतिवार को बैंक खुलने पर बैंक कर्मियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक किशोर कैद हुआ है। फिलहाल पुलिस किशोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना नौहझील के गांव मानागढ़ी में केनरा बैंक में घुसे चोर ने चोरी की कोशिश जरूर की, पर वह नाकाम रहा। बैंक कर्मियों की सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। एसपी देहात श्रीशचंद भी बैंक पहुंच गए। निरीक्षण करने के बाद नौहझील पुलिस को तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी में 15 साल का नकाबपोश किशोर लुंगी पहने कैद हुआ है। किशोर की पहचान कराई जा रही है। चोरी करने में किशोर नाकाम रहा। बैंक मैनेजर ब्रजराज सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें