फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पति की तलाश में राजागढ़ी पहुंची बांग्लादेश की महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजागढ़ी में बांग्लादेश की महिला अपने पति को तलाशते हुए पहुंची। महिला के अनुसार, प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आर्यसमाज मंदिर में शादी की है। शादी के बाद कुछ दिन वे अमृतसर में रहे। यहां से पति छोड़कर गांव भाग आया। वह ढूंढते हुए उसके गांव में तीन दिन से डटी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र ने बताया कि महिला के वीजा की अवधि पिछले माह समाप्त हो चुकी है। उसने अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन किया है।इस बारे में अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है। जांच में पता चला है कि महिला टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली आई थी। उसका संपर्क अमृतसर में नौकरी कर रहे राजागढ़ी निवासी शिवकुमार से हो गया। दोनों की शादी से परिजन संतुष्ट नहीं है। ऐसे में कुछ दिन बाद शिवकुमार महिला को छोड़कर कर गांव आ गया।
महिला बृहस्पतिवार को गांव राजागढ़ी पहुंची। इससे पहले महिला फरवरी में भी गांव आई थी और कई दिन तक गांव में डटी रही थी। बाद में पति को साथ लेकर ही गई थी।अब महिला का कहना है कि परिजनों ने उसे कहीं छिपा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें