फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरज में जन्मे ब्रजराज बलदेव कुमार बधाई हो...

विज्ञापन
मथुरा। बल्देव छठ के अवसर पर भूतेश्वर स्थित श्रीदाऊजी मंदिर में श्रीदाऊ महाराज का पंचामृत अभिषेक - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। धरणीधर शेषावतार बलदाऊ महाराज का जन्मोत्सव श्रीदाऊजी महाराज मंदिर में मनाया गया। घर-घर और अन्य मंदिरों में भी बलदेव छठ की धूम मची रही।
विज्ञापन

सुबह 4 बजे श्रीदाऊजी महाराज मंदिर खुलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों भक्तों ने श्रीदाऊजी महाराज व रेवती मैया के दर्शन किए। जै हलधारी जै बलधारी तेरी जय हो बाजे दाऊ बाबा का डंका चहुंओर, बलिहारी जाऊ अपने दाऊ दादा के चरणन में, ब्रज मच्यौ हल्ला रोहिणी ने जायौ लल्ला, दाऊबाबा अवतारी इनकी महिमा है निराली, नंद के आनंद भये जय दाऊदयाल की आदि भजनों की धुनों पर श्रद्धालु नाचते गाते रहे।
इससे पूर्व 101 विद्वान पंडितों द्वारा बलभद्र सहस्त्रनाम पाठ, हवन पूजा का आयोजन वेदमंत्रोचारण से किया गया। मंदिर को आकर्षण ढंग से हल्दी से स्वास्तिक लगाकर सजाया गया। 11 बजे दही, माखन, हल्दी, केसर आदि का पंचामृत से ब्रजराज के श्री विग्रह का अभिषेक हुआ। इसके बाद ब्रजराज का बेशकीमती हीरा जवाहरात धारण कर दर्शन दिए।
विज्ञापन

समाज गायन से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज व मंदिर रिसीवर आरके पांडेय व सेवायतों ने नारियल व हल्दी, दही, माखन, केसर, मिश्रित, लाला की छीछी फल मेवा रुपये आदि प्रसाद स्वरूप लूटाई जिसे पाकर श्रद्धालु धन्य हो गए। वहीं रमणरेती कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज ने फल मेवा लूटाए। इसके बाद मल्लविद्या के गुरु बलदेव जी के समक्ष मल्ल विद्या का प्रदर्शन हुआ। प्रसाद स्वरूप एक बूंद पड़ने पर श्रद्धालु धन्य हो गए।
नंदोत्सव पश्वात क्षीरसागर की परिक्रमा करते हुए सेवायत लूटे हुए नारियल जीत का जश्न मनाते हुए अपने घरों को गए। बाहर से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि जि ऐसौ आनंद भयौ कि मुख सौ नहीं कहयौ जाये जि ब्रजराज अवतारी के जन्मोत्सव देखवै कू देवताऊ तरसै हमै तो परमानन्द आ गयौ।
लड्डू गोपाल जी के साथ आए भक्त
बलदेव (मथुरा)। ब्रजराज श्रीदाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर बाहर से श्रद्धालु अपने अपने भगवान लड्डू गोपाल बाल गोपाल भगवान के साथ आए और अपने कन्हैया बाल स्वरूप को उनके बड़े भैया के जन्मोत्सव में शामिल कर अपने को बड़भागी बनाया।
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में बलदेव छठ की धूम, जगह-जगह हुआ अभिषेक
मथुरा। बलदेव छठ के मौके पर कान्हा की नगरी मथुरा के दाऊजी मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। मंदिरों में ब्रजराज के श्री विग्रह का अभिषेक हुआ और फूल बंगले सजाए गए। होली गेट स्थित दाऊजी मंदिर पर प्रात: बेला में सेवायत राजू पंडित आदि द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पंचामृताभिषेक किया गया। शाम को छप्पन भोग सजाया गया। वहीं भूतेश्वर स्थित प्राचीन दाऊजी मंदिर में दूध, दही, घी, शहद आदि से दाऊजी महाराज के श्री विग्रह का अभिषेक किया। शाम को मंदिर में छप्पन भोग के दर्शन को भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें