फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुफ्ती ने खड़ी की देश में भाईचारे मिसाल’

Sat, 21 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
हमारे देवी देवताओं में अपने पैंगबर देखने वाले मुफ्ती ने इस देश में भाईचारे की नई मिसाल खड़ी की है। यह बात शुक्रवार को धर्मनगरी पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने कही।
विज्ञापन


प्रेम मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना के बाद योगगुरु ने पत्रकारों से वार्ता की और कहा कि  जमीयत उलमा बलरामपुर के सरपरस्त मुफ्ती मोहम्मद इलियास ने क्या गलत कहा है। वह बुद्धिजीवी मुसलमान हैं। दुनिया में सबसे प्राचीन ग्रंथ वेद हैं और नया ग्रंथ कुरान है। वेद की महत्ता को विश्व ने सम्मान दिया है।

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान और राज्यपाल राम नाईक के बीच चल रहे विवाद पर बाबा रामदेव ने कहा कि वह आज प्रेम के इस मंदिर से किसी के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। वे यहां केवल प्रेम और भाईचारे की बात करने आए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जगद्गुरु कृपालु महाराज ने विश्व को प्रेम मंदिर के जरिए प्रेम का संदेश दिया है। इस अवसर जगद्गुरु कृपालु महाराज के पौत्र रामानंद त्रिपाठी, कृष्णानंद त्रिपाठी और प्रेमानंद त्रिपाठी ने योगगुरु का स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें