फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बालक को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला

विज्ञापन
सोफियान फाइल फोटो - फोटो : mathura
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नगर की ईदगाह कॉलोनी में बुधवार की दोपहर साथियों के संग खेल रहे तीन वर्षीय बालक सोफियान को कुत्तों के झुंड ने घेर लिया और नोंच-नोंचकर लहूलुहान कर दिया। अन्य बच्चों ने दौड़कर बालक के घर सूचना दी और परिजन आनन फानन यहां पहुंचे लेकिन अस्पताल ले जाते समय सोफियान की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 3 बजे ईदगाह काॅलोनी निवासी हासिम का पुत्र सोफियान अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान खूंखार कुत्तों के झुंड ने बालक को घेर लिया और खींचते हुए जंगल की ओर ले गए। कुत्तों ने उसके पूरे शरीर को नोंच दिया। इसकी जानकारी साथ खेल रहे बच्चों ने घर जाकर उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे पर तब तक कुत्ते बालक के चेहरे और शरीर को नोंच चुके थे।
आनन-फानन परिजन स्थानीय अस्पताल में ले गए, जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय रास्ते में बालक की मौत हो गई। इस घटना से काॅलोनीवासियों में दहशत है। सोफियान घर में तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें