फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा और पोती एक ही मंच पर सम्मानित

Mon, 25 Apr 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
दादा और पोती एक ही मंच पर सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संगीतकार डा. राजेंद्र कृष्ण और उनकी चार वर्षीय पौत्री आरोही को हिंदी भवन नई दिल्ली के सभागार में डा. एपीजे अब्दुल कलाम सम्मान-2016 प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत दोनों को शाल ओढ़ाकर मोती माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


आरोही को इस अवसर पर शिक्षाविद डा. डीडी विद्यार्थी द्वारा प्रदत्त स्व. रोशन लाल अहलुवालिया स्मृति पुरस्कार की 1500 रुपये की नकद धनराशि भी मुख्य अतिथि ने अलग से प्रदान की।

आरोही डा. राजेंद्र कृष्ण के ज्येष्ठ पुत्र और पुत्रवधु संगीताचार्य आलोक और शिप्रा की होनहार पुत्री हैं।

समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम रुपाला, विशिष्ट अतिथि आगरा और रुहेलखंड विवि के पूर्व रजिस्ट्रार डा. रामअवतार शर्मा, अवंतिका के राष्ट्रीय निदेशक डा. आनंद अग्रवाल, सचिव रजनी अग्रवाल भी मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें