फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र सेवा के अनोखे सफर पर पंकज

Sat, 29 Oct 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
पंकज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कारगिल से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा करके देशवासियों को जम्मू-कश्मीर के वर्तमान हालातों में सेना की भूमिका के साथ विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूक करने के उद्देश्य से निकले दिल्ली के पंकज मल्ल शनिवार को धर्मनगरी पहुंचे। यहां नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। 
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली से एंटरप्राइजेज कोर्स में महारथ हासिल करने के बाद सऊदी अरब, दुबई, कतर, बहरीन जैसे देशों में नौकरी करने वाले पंकज मल्ल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर अपनी जीवन दिशा ही बदल डाली और राष्ट्र और समाज सेवा के कार्य में जुट गए।

अब साइकिल यात्रा के माध्यम से पंकज मल्ल आम जनता को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के प्रति प्रेरित करने के साथ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, स्वच्छ भारत मिशन, अंगदान महादान, राष्ट्र भक्ति जैसे मुद्दों पर जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में छह अक्तूबर को कारगिल से साइकिल यात्रा शुरू की। जो चार दिसंबर को कन्याकुमारी पहुंचकर पूरी होगी। नगर आगमन पर कुंजबिहारी पाठक, पुरुषोत्तम शर्मा, गिरधारी थोकदार, लिकंन गौतम, नीरज गौतम आदि ने पंकज मल्ल का स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें