फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: परीक्षा में सफलता के लिए मानसिक दबाव से बचें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किए जाने के बाद जिले में छात्र-छात्राओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

सुभाष इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनवीर सिंह ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन के गुर सिखाए। बताया कि कठिन विषयों के समाधान के लिए विशेष डाउट-सॉल्विंग सेशन और अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। परीक्षा का लक्ष्य स्पष्ट होने के बाद हाईस्कूल के छात्र अंकित ने बताया कि उन्होंने दैनिक टाइम-टेबल तैयार कर गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। 12वीं की छात्रा बीनू कुमारी ने बताया कि परीक्षा पैटर्न को बेहतर ढंग से समझने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों और मॉडल पेपर का अभ्यास कर रहे हैं। शिक्षक केके अग्रवाल ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे बिना किसी मानसिक दबाव के पढ़ाई करें। परीक्षा के अंतिम दिनों में अनुशासित दिनचर्या, सेहतमंद खानपान और सकारात्मक सोच ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें