फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खनन टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़ (मथुरा)। थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव स्यारह में रविवार सुबह खनन माफिया ने खनन विभाग की टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया, टीम ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज कर एक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव स्यारह में रेत चोरी करने के लिए माफिया आते हैं। खनन विभाग को कई दिन से इसकी सूचना मिल रही थी। रविवार सुबह खनन निरीक्षक विजय सिंह गांव स्यारह पहुंच गए। यहां खनन करने वालों ने विभागीय टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। टीम ने भगाकर अपनी जान बचाई। आरोपी स्यारह निवासी राजेश और उमेश के खिलाफ मारने की नियत से ट्रैक्टर चढ़ाने एवं राजस्व चोरी करने के मामले में थाना शेरगढ़ में केस दर्ज कराया गया है।
शेरगढ़ एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों से ट्रैक्टर और खनन चोरी में प्रयुक्त होने वाला सामान बरामद किया है। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि एक आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया है, अन्य आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें