फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहादुर ग्रामीण... फ्लिपकार्ट का कैंटर लूटने की थी साजिश, इस तरह कर डाली नाकाम

Tue, 16 Sep 2025 02:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कैंटर में सवारी बनकर बैठे तीन युवकों ने लूट का प्रयास किया। ग्रामीणों की सतर्कता के चलते ये लूट नहीं हो सकी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया। 
विज्ञापन
कैंटर लूटने वाले तीनों बदमाश - फोटो : शिवगढ़ के रामगढ़ गांव में जला हुआ बिस्तर व बगल में रखा डिब्बा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मथुरा राजमार्ग पर बदमाशों ने चालक और हेल्पर को नशीला पदार्थ खिलाकर फ्लिपकार्ट के एक कैंटर को लूटने का प्रयास किया। उनके तीसरे साथी की तत्परता और ग्रामीणों की बहादुरी से यह कोशिश नाकाम हो गई। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दिल्ली से मथुरा की ओर आ रहे फ्लिपकार्ट के कैंटर में चालक सौरभ और हेल्पर विपिन के अलावा उनका एक और साथी मौजूद था। हाईवे पर केएमपी के पास से तीन युवक सवारी के रूप में कैंटर में चढ़ गए। रास्ते में युवकों ने चालक, हेल्पर और उनके साथी को चाय पिलाई। चालक और हेल्पर ने तो चाय पी ली लेकिन साथी युवक ने चाय पीने से मना कर दिया।

इधर चाय पीने के कुछ देर बाद ही चालक और हेल्पर बेहोश हो गए। इसके बाद बदमाशों ने कैंटर का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और उसे लेकर भागने लगे। इधर जब कैंटर मथुरा के बरारी क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो तीसरे साथी ने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर हाईवे से गुजर रहे लोगों और ग्रामीणों ने कैंटर को चारों तरफ से घेर लिया। खुद को फंसा हुआ देख बदमाशों ने कैंटर रोक दिया। मौजूद भीड़ ने तीनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


इधर नशीले पदार्थ के असर से चालक और हेल्पर की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। यहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। रिफाइनरी सीओ श्वेता वर्मा ने बताया दो बदमाश पकड़ लिए हैं, एक भाग गया। तीनों बदमाश फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर नाम-पते की जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें