कृष्णा नगर स्थित पार्क की जमीन को कुछ लोगों ने सोमवार को कब्जाने की कोशिश की। इसकी जानकारी लगते ही पालिका सभासद और सपा नेता मौके पर पहुंच गए। सूचना सिटी मजिस्ट्रेेट को भी दी गई।
कृष्णा नगर स्थित मयंक गैस सर्विस के निकट पालिका की जमीन पर बने पार्क को कब्जाने के लिए सोमवार को कुछ लोगों ने ईंट डाल दी। मजदूरों ने भी नींव की खुदाई शुरू कर दी। इसकी जानकारी पालिका में समाजवादी पार्टी सभासद दल के नेता कुंज बिहारी भारद्वाज को मिली।
उन्होंने इससे तत्काल ही सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराया। साथ ही वरिष्ठ नेता डा. अशोक अग्रवाल के साथ मौके पर जा पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह ने इसकी सूचना पालिका के अधिशासी अधिकारी केपी सिंह को दी। क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
अधिकारियों का काफिला और पुलिस बल देख काम कर रहे मजदूर भाग गए। पालिका ने निर्माण के लिए लाई गई ईंट जब्त कर ली हैं।