फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटवाने गई पुलिस पर पथराव

Fri, 23 Jan 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार देर रात जवाहर बाग में हाईवे की ओर बनाए जा रहे गेट का निर्माण रुकवाने पर सत्याग्रहियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। सत्याग्रहियों ने एसओ सदर के साथ मारपीट की गई। पथराव और फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाब में हवाई फायरिंग की। घटना में सिटी मजिस्ट्रेट, तीन एसओ समेत नौ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों को भी सत्याग्रहियों ने दौड़ा लिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक साल से लगभग एक-डेढ़ हजार सत्याग्रही जवाहर बाग में जमे हुए हैं। ये लोग किसानों को सस्ते पेट्रोल और डीजल देने की मांग के साथ कुछ अन्य मांगों को लेकर सत्याग्रह कर रहे हैं। गुरुवार को देर रात साढ़े 11 बजे पुलिस को सरकारी जमीन पर बांस बल्लियों का गेट बनाने की सूचना मिली। थाना सदर पुलिस उसे रुकवाने गई तो सत्याग्रहियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। एसओ सदर प्रदीप पांडेय और उनके हमराह पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की गई। इसकी सूचना मिलने पर थाना हाईवे और कोतवाली पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर सत्याग्रहियों को दौड़ाया तो उन्होंने पथराव कर दिया गया।  घटना में एसओ सदर के अलावा इंसपेक्टर कोतवाली, एसओ हाईवे सुरेंद्र यादव, पुलिस कांस्टेबिल सूरजपाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट को चोट आई है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। एसओ सदर क ी गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। चार सत्याग्रहियों के भी गंभी रूप से घायल होने की खबर है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिले भर से पुलिस फोर्स बुला लिया गया है। बता दें कि ये सत्याग्रही बाबा जय गुरुदेव के भंडारे में शामिल होने के लिए आए थे और बाद में जवाहर बाग में डेरा डाल दिया।  बाबा जय गुरुदेव आश्रम के संचालक इनसे अपना कोई संबंध होने से इंकार करते हैं। पुलिस कई बार पहले भी कई बार इन्हें हटाने का पुलिस कर चुकी है, लेकिन सफल नहीं हो पाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें