फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वारियर्स पर हमला, दरोगा समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। थाना नौहझील के गांव आजनोंठ में बृहस्पतिवार की रात पौने बारह बजे पंकज पुत्र रामेंद्र उर्फ हल्ले की कोल्डड्रिंक और चाय की दुकान पर एकत्रित भीड़ को देखकर बाजना पुलिस ने टोका। उसी वक्त मालती देवी पत्नी जयवीर ने पुलिस पर चप्पलों से हमला बोल दिया। बाद में पंकज, छोटू, गुड्डू, मालती के पति जयवीर और बेटे कुलदीप, योगेश, धीरेंद्र ने लाठी-डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन

हमले में एसआई तावेज चौधरी, सिपाही आशुतोष भदौरिया समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। कोरोना वारियर्स पर हमले की खबर पर नौहझील पुलिस ने मौके से मालती के पति को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा चौकी प्रभारी बाजना नीटू सिंह ने सात नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें