फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक बंद होने से 250 एटीएम हुए कैशलेस, उपभोक्ता रहे परेशान

विज्ञापन
नगर में होली गेट के समीप एटीएम पर गार्ड से कैश की जानकारी लेता युवक। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। बैंकों की तीन दिन बंदी से जिले के 250 एटीएम कैशलेस हो गए। इससे रविवार को एटीएम कार्ड धारक उपभोक्ताओें को रुपये के लिए परेशान होना पड़ा। अधिकतर एटीएम शटर गिरे थे। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते यह परेशानी आई।
विज्ञापन

सरकार से विभिन्न मांगों को लेकर बैंक यूनियनों ने शुक्रवार और शनिवार को बैंकों की हड़ताल का एलान किया था। इसके चलते बैंक तो बंद थे ही साथ ही एटीएम भी बंद रहे। हड़ताल पर गए बैंककर्मियों द्वारा ऐसा अपनी हड़ताल की रणनीति के तहत किया था।
एटीएम में रुपये नहीं रखा गया। इससे चलते विभिन्न बैंकों के करीब 250 एटीएम बंद हो गए। रविवार को इस स्थित के कारण उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता पैसे निकालने के लिए एटीएम की तलाश में नजर आए। उन्हें या तो शटर गिरा हुआ मिला या फिर खुलने की स्थिति मिलने पर वे खाली थे। रविवार को टाउनशिप से लेकर होलीगेट तक कोई भी एटीएम संचालित नहीं मिला।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंक बंद थे। इससे यह हालात पैदा हुए। अब बैंकों के खुलने के साथ ही एटीएम में भी कैश डाला जाएगा। तीन दिन तक सभी एटीएम खाली रहे थे। सोमवार को सभी एटीएम में रुपये डाले जाएंगे।
विज्ञापन

-डी के अग्रवाल, सिंडीकेट बैंक ऑफीसर्स यूनियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें