फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। रमणरेती मार्ग पर नगर निगम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान 19 अतिक्रमणकारियों का चालान करके करीब 15 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। निगम के इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। बुधवार दोपहर को नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी के निर्देशन में रमणरेती पुलिस चौकी से विद्यापीठ चौराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

निगम ने जगह- जगह पर रखे खोखे, रेहड़ी और दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के आगे बैंच और सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वत किया और जुर्माना वसूल किया। लोग निगम की टीम को दूर से आता देख अपने दुकानों के आगे लगी बैंच एवं सामान को हटाते दिखे। इस्कॉन मंदिर से सटे मार्ग पर लगाए गए बैरीकेटिंग और पोलों को भी निगम ने हटा दिया। अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि बुधवार को पहले दिन चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में 19 अतिक्रमणकारियों का चालान किया गया। इनसे करीब 15 हजार रुपयेे जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें