फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: देशभर के 180 खिलाड़ी पावरलिफ्टिंग में दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड। छटीकरा रोड स्थित राधा की रसोई मैदान में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ ठा. कुंवर नरेंद्र सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा जातीयो पावरलिफ्टिंग फेडरेशन इंडिया के तत्वावधान में किया जा रहा है। यह चैंपियनशिप स्वर्गीय श्रीमती सुशीला सिंह की स्मृति में समर्पित है।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन प्रतिनिधि मनीष शर्मा और रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह समेत एसोसिएशन के पदाधिकारी, मुख्य अतिथि और खेल जगत से जुड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों वेटलिफ्टर (महिला-पुरुष) हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इसे चार मुख्य श्रेणियों यूथ, जूनियर, ओपन और मास्टर्स में विभाजित किया गया है।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि ऐसी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के युवाओं को खेल प्रतिभाएं प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार वेटलिफ्टिंग प्लेटफॉर्म, बारबेल और वेट प्लेट्स जैसी अत्याधुनिक खेल सामग्रियां उपलब्ध कराई गई हैं। विभिन्न भार वर्गों के मुकाबलों के बाद विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि ब्रज में मल्लविद्या प्राचीन काल से प्रसिद्ध रही है। इस विद्या के विभिन्न स्वरूपों में से नाल उठाने की पद्धति प्रचलित थी, जिसका आधुनिक स्वरूप वेट लिफ्टिंग और पावरलिफ्टिंग है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गोवर्धन नगर पालिका सभासद संजय लवानिया, बृज विश्वविद्यालय के पूर्व खेल सचिव निरंजन सिंह, लोहागढ़ प्रेस क्लब भरतपुर के अध्यक्ष उमेश लवानिया, जातीयो पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकला भट्टाचार्य, सचिव मुलोय रंजन मंडल मौजूद थे। आयोजन कमेटी के सदस्य नरेंद्र पचौरी, संजीव चीनिया, सूरजभान तिवारी, दिलीप एडवोकेट आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद दीक्षित ने किया और आभार अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक मनीष भान सिंह में व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें