फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम से अष्टधातु के लड्डूगोपाल की मूर्ति, आभूषण व रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। चैतन्य विहार सेक्टर दो में पंचकुला के पास राधे-राधे आश्रम में गुरुवार रात चोरी हो गई। चोर लड्डूगोपाल सहित हजारों रुपये का सामान ले उड़े। आश्रम स्वामी के बाहर से लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

राधे-राधे आश्रम के महंत अश्वनी कुमार ने बताया कि आश्रम का मुख्य गेट तोड़कर चोर करीब एक किलो वजन के अष्टधातु के लड्डूगोपाल की मूर्ति, चांदी के बर्तन व उनके आभूषण, गैस सिलिंडर, रसोई के बर्तन, गद्दे व चादर ले उड़े। चोर आश्रम में रखे दस हजार रुपये भी ले गए।
अश्वनी कुमार ने बताया कि वह दो दिन के लिए ग्वालियर गए हुए थे और आश्रम खाली था। शुक्रवार शाम को लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। महंत ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें