फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 विधवा महिलाओं के लिए बन रहा आवास

Fri, 05 Feb 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की सचिव रेणुका कुमारी ने शुक्रवार को वृंदावन में पत्रकाराें रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि वृंदावन में 500 विधवाओं के रहने के लिए एक अलग से आवास बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


हमारी कोशिश है कि वृंदावन में कोई भी वृद्ध महिला और विधवा सड़कों पर न रहे। 2014-2015 की पेंशन सभी वृद्ध और विधवा महिलाओं के खातों में पहुंचा दी गई है। अपात्र महिला का सत्यापन कराया जा रहा है।

वृंदावन में जो प्राइवेट विधवा आश्रम खोले गए हैं उनका रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों को इसकी मानीटरिंग करनी चाहिए।

रेणुका कुमारी ने बताया कि चैतन्य विहार स्थित मीरा आश्रय सदन की बिल्डिंग जो बहुत जल्द ही जीर्णशीर्ण हो गई, उसके लिए विकास प्राधिकरण को नोटिस भेजा है। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की है। इस अवसर पर प्रतिभा शर्मा एडवोकेट मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें