फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सर्द हवा का प्रकोप बढ़ते ही लोग पड़ने लगे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सर्द हवा के बढ़ते प्रभाव से मौसमी बीमारियां फैलने लगी हैं। जिला अस्पताल में चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ सावधानी बरतने और सही दिनचर्या अपनाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि ठंड के मौसम में शरीर का तापमान गिरने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है। इससे सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर, खांसी, अस्थमा और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। ऐसे में मरीजों को दवा के साथ जीवनशैली में सुधार की जरूरत है। सर्दी में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। मौसमी फल तथा हरी सब्जियाें का सेवन प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है। दाल, अंडे, दूध और सूखे मेवे शरीर को आवश्यक ऊर्जा और गर्माहट प्रदान करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए दिन में 20–30 मिनट की वॉक या व्यायाम जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें