फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरस से घिरी मानवता को बचाने का संदेश देते हुए बनाई पेंटिंग

विज्ञापन
ऑल इंडिया ऑन लाइन आर्ट कैंप में घर बैठ कर बनाई पेंटिंग दिखाती छात्रा निधि कौशिक। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ आर्ट एवं कल्चर की ओर से ऑल इंडिया ऑनलाइन आर्ट कैंप का आयोजन किया है। ऑनलाइन आर्ट कैंप का हिस्सा बनी महमदपुर गोवर्धन निवासी दयालबाग आगरा से बैचलर इन फाइन आर्ट की छात्रा निधि कौशिक ने घर पर रहकर कोरोना वायरस के बचाव संदेश देती हुई पेंटिंग तैयार की है।
विज्ञापन

पेंटिंग में संदेश दिया है कि घर में लोग लॉकडाउन में बैठे हैं और बाहर कोरोना वायरस लोगों के बाहर निकलने का इंतजार कर रहा है। अत: स्पष्ट संदेश है कि लॉकडाउन में शासन के दिशा-निर्देशों का पालन कर घर में रहें। निधि कौशिक ने बताया कि उनकी पेंटिंग का मकसद समाज को जागरूक करना है। कोरोना वायरस के संकट से घिरी मानवता को बचाने का संदेश देती पेंटिंग बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें