फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर में 25 हजार का इनामी आरोपी संजय गिरफ्तार

विज्ञापन
मथुरा। दोहरे हत्याकांड के आरोपी के बारे में जानकारी देती पुलिस। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। होलीगेट छत्ता बाजार की गली भीकचंद में एक महीने पहले दो लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। दोनों पर ही 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

होलीगेट की गली सेठ भीकचंद्र में 22 जून की सुबह करीब आठ बजे असलहों से लैस युवकों ने गली के नुक्कड़ पर बैठे सुंदर चतुर्वेदी तथा नंदलाल चतुर्वेदी को गोलियां चलाकर मौत के घाट उतार दिया था और भाग निकले। वारदात के तुरंत बाद इन्हीं युवकों में से एक आयुष चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। नंदलाल चतुर्वेदी के पुत्र रमाकांत चतुर्वेदी ने आयुष, उत्कर्ष तथा उनके पिता संजय चौरसिया व अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई।
फरार हमलावर जब पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए तो एसएसपी गौरव ग्रोवर ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह संजय चौरसिया को कोतवाली क्षेत्र में जीआईसी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा दो कारतूस भी बरामद किए हैं। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, एसओजी प्रभारी सधुवन राम गौतम, निरीक्षक जसवीर सिंह प्रभारी सर्विलांस आदि मौजूद रहे। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि संजय तथा उत्कर्ष पर 25-25 हजार का इनाम था। जल्द ही उत्कर्ष को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि डबल मर्डर की वारदात कर भागे संजय और उसके पुत्र उत्कर्ष को पकड़ने के लिए पुलिस ने संजय के रिश्तेदार तथा परिवार के लोगों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था लेकिन दोनों हाथ नहीं आए। पुलिस ने राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा कई अन्य जगहोें पर उसकी तलाश भी की। आखिर में शनिवार को संजय पकड़ लिया गया, जबकि बेटा अभी भी फरार है।
पुलिस की नजर हथियारों के सप्लायर गिरोह पर
वारदात मेें शामिल संजय और उसके दोनों पुत्र दरअसल जिस पर हमला करने गए थे वह दो युवक अन्य थे जोकि मौके से भाग निकले। पुलिस ने जब छानबीन की तो शुरूआत में केवल सब्जी बेचने का विवाद ही सामने आया था, बाद मेें पुलिस के संज्ञान में आया कि पूरा मामला हथियारों की तस्करी से जुड़ा हुआ है। मौके से पुलिस को पिस्टल बरामद हुई थी। पुलिस इस मामले मेें जब और गहराई तक गई तो हथियारों की तस्करी से जुड़े कई शातिरों की पहचान भी हुई। पुलिस अब वारदात में शामिल पकड़े गए संजय से पूछताछ करने में जुटी है।
इस पूछताछ के आधार पर पुलिस वारदात में सहयोगी रहे अन्य लोगों को भी सलाखों के पीछे भेज सकती है। वहीं, पुलिस अन्य रैकेट की तलाश में जुट गई है। उसने इस मामले में सेठ भीकचंद गली के पास के एक दुकानदार युवक तथा महोली की पौर में संजय जिसके यहां सब्जी की दुकान करता था उसको भी उठाया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं, दो युवक पिता-पुत्र को वारदात के दिन गाइड कर रहे थे। वह बता रहे थे कि कब क्या करना है। पुलिस ने उन दोनों युवकों की तलाश में भी जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें