फोटो- 62- गोवर्धन पुलिस द्वारा पकड़े गए ऑनलाइन ठगी करने वाले बदमाश।
- फोटो : MATHURA
गोवर्धन। ऑनलाइन ठगी करने के आरोपी टटलू गिरोह के पांच बदमाशों को पकड़ने में गोवर्धन पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ ठगी के मामले में चार दिसंबर को महेंद्र पुत्र मेघ सिंह निवासी महेंद्र नगर सौंख रोड मथुरा और मारपीट के मामले में दो दिसंबर को महेश चंद पुत्र ताराचंद निवासी देवसेरस ने मुकदमा दर्ज कराया था।
पूर्व में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके शातिर अपराधियों की पुलिस को सूचना मिली कि देवसेरस बंबा के कच्चे रास्ते पर आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के निर्देशन में हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक महेश चंद, सत्यपाल सिंह नागर मय पुलिस फोर्स पहुंचे तो उन्हेें देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच बदमाशों को पकड़ लिया।
उनके कब्जे से ठगी करने में प्रयोग पांच मोबाइल, चार तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने अपने नाम राहुल उर्फ नक्बा उर्फ गांधी पुत्र नसरू उर्फ जिब्बू उर्फ होशियार, साजिद उर्फ खली पुत्र कासम, शमीम उर्फ सकील व जुनैद पुत्रगण नूरू, अजरू पुत्र नसरू निवासीगण देवसेरस थाना गोवर्धन बताया है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं।