फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य पदक से अलंकृत 51 वीर सपूतों की वीर नारियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। शौर्यचक्र विजेता शहीद कैप्टन राकेश शर्मा को शौर्यचक्र अलंकरण के 25 वर्ष होने पर रजत शौर्य सम्मान के रूप में मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्वारा वीरता के शौर्य पदक से अलंकृत 51 वीर-सपूतों की वीरनारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मां धाम आश्रम में आयोजित समारोह का शुभारंभ अमर जवान ज्योति व शहीद कैप्टन राकेश शर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर अध्यक्षता कर रहे श्रीवत्स गोस्वामी और मुख्य अतिथि मेजर जनरल एसएस अहलावत व विशिष्ट अतिथि कर्नल आरसी सकलानी ने किया। इस मौके पर आशीर्वाद स्वामी गोविंदा नन्द तीर्थ ने दिया। गिल्ड ऑफ सर्विसेज की संस्थापक डॉ. मोहिनी गिरि ने शौर्यचक्र विजेता शहीद कैप्टन राकेश शर्मा की गौरव गाथा को बताया। 51 वीर-सपूतों की वीरनारियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर वीरनारी एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष दमयंती थम्बे, गिल्ड आफ सर्विसेज की निवेदिता दास, संतोष शर्मा, अमला, दीपक गोयल, अशोक भुकेश, मधु वत्स, क्षेत्रपाल रावत, सतीश सिह राजेश कुमार सहित विश्व हिन्दू परिषद, आरआरएस, ब्राह्मण सभा, पूर्व सैनिक संघ, आदि संगठनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। संचालन करते हुए कैप्टन हरिहर शर्मा ने कहा कि यह आयोजन शहीद के गांव भरनाकला में होना था, परन्तु डॉ. मोहिनी गिरि ने इसे मां धाम गिल्ड ऑफ सर्विसेज द्वारा आयोजित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें