सेना दिवस के अवसर पर स्ट्राइक वन कोर के जवानों ने शहीद सैनिकों को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। हेडक्वार्टर परिसर में युद्ध स्मारक पर शहीद भारतीय सैनिकों को स्ट्राइक वन कोर के लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शहीद सैनिकों को पुष्प चक्र अर्पित किए।
देश की आन, बान और शान की खातिर जान गंवाने वाले शहीद सैनिकों व वीर जवानों को सेना की स्ट्राइक वन कोर में रविवार को याद किया गया। शहीद स्मारक पर हुए कार्यक्रम में बताया कि 15 जनवरी 1948 को आजाद भारत में भारतीय थल सेना के गठन होने पर लेप्टिनेंट जनरल के एम कारिअप्पा प्रथम भारतीय कमांडर इन चीफ बनें थे। इसी उपलक्ष्य में इस दिन को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
रविवार सुबह हुए कार्यक्रम में स्ट्राइक वन कोर के लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, एवीएसएम, वाईएसएम, एसएम, जनरल ऑफि सर कमांडिग ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। श्रद्धांजलि समारोह में पारम्परिक बिगुल धुन बजाई गई। सैनिकों ने वीर सेनानी व शहीदों द्वारा देश रक्षा, कर्तव्य का निर्वहन करते हुए राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने पर याद किया और उनकी आत्मिक शांति को दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि दी।