फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यमुना में गिर रहे नाले एक माह में बंद कराएं’

Fri, 04 Mar 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ चीर घाट से लेकर कालीदह एसपीएस तक निरीक्षण किया। चैतन्य विहार में चल रहे सीवर कार्य का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
चीर घाट पर नगर पालिका की ओर से बुधवार को भी नाले की सफाई कराई जा रही थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार तक चीर घाट से लेकर विहार घाट तक के यमुना में गिर रहे तीनों नाले बंद हो जाएंगे। प्रदेश युवा अध्यक्ष विवेक महाजन ने जिला प्रशासन से कार्य में और तेजी लाने की मांग की ताकि एक माह में वृंदावन के यमुना में गिर रहे संपूर्ण नाले बंद किए जा सकें। इस दौरान अवनीश यादव, माधव चौहान, श्रीदास प्रजापति, आशीष अग्रवाल, दीपक गोयल, अनमोल गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें