फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन पहुंचीं हनुमान अंश की निर्माता: अनुप्रिया नागर को रामायणी सम्मान, संत प्रेमानंद के भी किए दर्शन

Wed, 09 Sep 2026 06:15 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्हें रामायणी सम्मान से सम्मानित किया गया। वृंदावन यात्रा के दाैरान अनुप्रिया ने संत प्रेमानंद के भी दर्शन किए।
विज्ञापन
वृंदावन पहुंचीं फिल्म हनुमान अंश की निर्माता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी वृंदावन में बुधवार को मशहूर फिल्म ‘हनुमान अंश’ की 21 वर्षीय युवा निर्माता अनुप्रिया नागर को रामायणी सम्मान से सम्मानित किया गया। रामायणी रिसर्च काउंसिल की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में ब्रज के प्रमुख संतों ने अनुप्रिया को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

">http://

सम्मान समारोह से पहले अनुप्रिया नागर ने अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए अनुप्रिया नागर ने बताया कि बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का निर्माण करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये के सीमित बजट में किया गया है। उन्होंने फिल्म को मिली सफलता का श्रेय बाबा नीब करौरी महाराज के आशीर्वाद को दिया। 

अनुप्रिया नागर ने कहा कि वह भविष्य में भी भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और धर्म से जुड़े विषयों पर फिल्में बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी इस सोच की कार्यक्रम में मौजूद संतों ने सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें