संत तेरेसा स्कूल में समारोह आयोजित कर कक्षा पांच के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। इसमें सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य फादर ऑल्विन पिन्टो ने वेस्ट डिसिप्लिन अवार्ड दिए।
स्कूल के चारों हाउस की ओर से पेश किए गए सांस्कृतिक, स्पोर्ट्स और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान ब्लू हाउस, द्वितीय स्थान ग्रीन हाउस और रेड हाऊस को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
प्रत्येक हाउस के समन्वयक अवनीश कुमार (ग्रीन हाउस), रमा पाराशर (ब्लू हाउस), श्रीजा जिक्स (यलो हाउस), एलसमा जैकव (रेड हाउस) को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में फादर संतियागो राज (सहायक प्रधानाचार्य), सिस्टर जौन्सी (प्रधानाध्यापिका), सीमा, निशा जैन आदि मौजूद रहे।