फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताओं में किया बेहतरीन प्रदर्शन

Sat, 19 Dec 2015 08:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विनोद कुमार कोयला वाले सरस्वती विद्या मंदिर में दो दिवसीय खेलकूद समारोह का शनिवार को समापन हो गया। इसमें जिले के विद्यालयों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रतिभाग किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर विनोद कुमार कोयला वाले विद्यालय ओवरआल चैंपियन बना।
विज्ञापन


समापन समारोह का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कला प्रतियोगिता के ग्रुप-1 में मथुरा स्पोर्ट्स स्कूल के शिवम, ग्रुप-2 में विनोद कुमार कोयला वाले की अदिति मित्तल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में विनोद कुमार कोयला वाले के आर्यन शर्मा प्रथम, नृत्य-गायन प्रतियोगिता में विद्यालय के ही प्राची और प्रशांत शर्मा प्रथम स्थान पर रहे।

बाधा दौड़ छात्रा वर्ग में मथुरा स्पोर्ट्स स्कूल की निधि कुमारी और छात्र वर्ग में विनोद कुमार कोयला वाले के रोहित सिंह प्रथम स्थान पर रहे। रिले दौड़ में महर्षि विद्या मंदिर और खोखो में मथुरा स्पोर्ट्स टीम ने जीत दर्ज की। बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर विनोद कुमार कोयला वाले सरस्वती विद्या मंदिर ओवरआल चैंपियन रहा।
विज्ञापन


विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, मेडल, ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। शेष प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। समारोह में प्रबंधक वीरेंद्र बंसल कसेरे, अध्यक्ष केडी अग्रवाल, निदेशिका डॉ. दीपा अग्रवाल, प्रधानाचार्या सरोज जुनेजा, मीरा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें