फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में मनाया अन्नकूट महोत्सव, उमड़े भक्त

Tue, 01 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
गोवर्धन
विज्ञापन
ब्रज के मंदिरों में सोमवार को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस दौरान गोवर्धन की पूजा अर्चना की और छप्पन भोग लगाए। द्वारिकाधीश मंदिर में शाम को विशेष दर्शनों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर में सुबह दस बजे मंदिर चौक में गोवर्धन की प्रतिमा सजाई गई। शाम को अन्नकूट के विशेष दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, दीनानाथ शर्मा, राकेश तिवारी, मुरलीधर, मंदिर मुखिया ब्रजेश, सुधीर, पंकज आदि मौजूद थे।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित गिरिराज मंदिर में सुबह पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद गोवर्धन की पूजा अर्चना की गई। श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल ने भजन प्रस्तुत किए। गोकर्णनाथ महादेव मंदिर में भी गोवर्धन पूजा कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


माधवपुरी स्थित श्रीगिरिराज मंदिर में पंडित शिशुपाल के सानिध्य में और गऊघाट स्थित गिरिराज मंदिर में शरद व्यास के सानिध्य में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया।

अन्नकूट के दर्शन को उमड़े भक्त
धर्मनगरी के मंदिरों में सोमवार को आयोजित अन्नकूट महोत्सव में भक्तों की भीड़ लगी रही। ठाकुर राधादामोदर मंदिर में अन्नकूट में छप्पन तरह के व्यंजन ठाकुरजी को निवेदित किए गए। मंदिर के सेवायत कनिका गोस्वामी ने कहा कि गिरिराज ब्रज के साक्षात देवता हैं।

राधा श्यामसुंदर मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इधर, पत्थरपुरा स्थित बड़ी सूरमा कुंज में भी गोवर्धन पूजन और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।

ब्रजराज ने दिए विशेष नीलांबर स्वरूप में दर्शन
ब्रजराज श्रीदाऊजी महाराज के अन्नकूट महोत्सव और भव्य छप्पनभोग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही श्रीदाऊजी मंदिर में हीरा जवाहरात के दर्शन का आयोजन किया गया। नीलांबर स्वरूप में दाऊजी महाराज बड़े ही मनोहारी लग रहे थे।

इस अवसर पर विशेष समाज गायन भी हुआ। अनूठी परंपरा मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में पांडेय समाज के युवकों, बुजुर्गों, बच्चों, बच्चियों और श्रद्धालुओं ने पालथी मारकर अन्नकूट व छप्पनभोग का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सेवायत बलराम पांडेय, राजेश पांडेय, रिसीवर आरके पांडेय, दिनेश पांडेय, मुकेश पांडेय, मुनीष पांडेय, उपेंद्र पांडेय आदि उपस्थित थे। नगर के अन्य मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें