फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आसपास प्रेमिका से नाराज होकर युवक ने प्रेमिका और उसके साथी को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। गांव जाव में प्रेमिका से नाराज होकर युवक ने प्रेमिका और उसके साथी को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। देर रात तक घटना की कोई तहरीर न मिलने पर मामला दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव जाव निवासी कृष्ण का विवाह कुछ समय पूर्व गांव में रहने वाली युवती से हुआ था। बाद में दोनों के मध्य दरार आने पर युवती पिछले आठ-नौ माह से वहां रहने वाले देशराज के साथ रहने लगी, यह बात कृष्ण को अच्छी नही लगी। उसने दोनों अलग-अलग रहने की चेतावनी दी, लेकिन दोनों नहीं माने तो उनको रास्ते से हटाने की सोच ली। शनिवार शाम करीब आठ बजे युवती और देशराज घर में थे। तभी कृष्ण वहां पहुंच गया। बताते हैं कि कृष्ण ने दाेनों पर फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली देशराज की सीने में लगी और युवती के हाथ में लगी। इससे दोनों घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों को आता देख कृष्ण वहां से भाग निकाला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें