फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिजली घर में तोड़फोड़, जमकर हुआ हंगामा...ग्रामीणों ने किया विद्युत उपकेंद्र पर कब्जा

Wed, 28 May 2025 10:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बिजली न आने से परेशान ग्रामीणों ने विद्युत उपकेन्द्र पर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ की गई।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद मामला शांत हो सका। 
 
विज्ञापन
बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में विद्युत अब व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों में सोमवार की रात नंदगांव रोड स्थित बिजली घर में तोड़फोड़ कर कब्जा कर लिया। इससे नगर की आपूर्ति एक घंटे तक बंद रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण को समझा शांत किया, तब जाकर लाइट चालू हो सकी।
विज्ञापन


नंदगांव रोड स्थित बिजली घर से बिजली सप्लाई बाधित होने पर उपभोक्ता परेशान होकर रात्रि करीब 10:00 बजे बिजली घर पहुंच गए। उन्होंने बिजली घर पर कब्जा कर शहरी क्षेत्र के सभी फीडरों को बंद कर दिया और मशीनों में तोड़फोड़ करने लगे। इससे वह मौजूद बिजली कर्मी घबरा गए और उपकेंद्र घर से बाहर निकल आए।

विद्युतकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख बिजली घर पर कब्जा कर रहे ग्रामीण भाग गए । अवर अभियंता अनूप गॉड ने बताया कि बिजली घर पर कब्जा करने वाले ग्रामीणों की समाप्त की जा रही है उनमें से ज्यादातर खरोट गांव की थी घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें