लखनऊ में शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज की विभिन्न संगठनों ने निंदा की है। इस दौरान मारे गए शिक्षक को सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राजकीय शिक्षक संघ ने सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शिवचरन रावत, शशिकांत कुलश्रेष्ठ, डा. रन सिंह, दलवीर सिंह, डा. महेशचंद्र, पुष्पेंद्र यादव, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष खेमसिंह चौधरी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सतेंद्र सिंह, मुशिफ अली, उदयवीर सिंह, धर्मेंद्र यादव, दीपक चौधरी, गिरजेश कुमार आदि ने घटना की निंदा की।
लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर लाठीचार्ज को भाजपा राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य डा. देवेंद्र शर्मा ने अखिलेश सरकार की मानसिकता का प्रतीक बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। भाजपा चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ के नगर संयोजक रामदास चतुर्वेदी ने कहा है कि लाठीचार्ज साबित करता है कि प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी शासन के अंकुश से बाहर हैं।
राया। राष्ट्रीय इंटर कालेज में हुई सभा में मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये और नौकरी दिलाने की मांग की गई। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री राजेश कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, संजय रंजन, अजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।
नौहझील। शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में नौहझील में जनता इंटर कालेज के शिक्षकों ने चांमड़ चौराहे से बाजना चौराहे तक जुलूस निकाला। प्रधानाचार्य हरिकेश यादव, कुलधीर, पीएम त्रिपाठी, मंदाकिनी सिंह, दिनेश कुमार, हरीश शर्मा आदि शामिल हुए।
सौंख। महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज में हुई सभा में लाठीचार्ज की घोर निंदा की गई। विशेष अग्रवाल, रोम सिंह, डिगंबर सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राधा गोविंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।