फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: किराए के नए भवनों में शिफ्ट होंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Fri, 01 Sep 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वर्षों से किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नए भवनों में शिफ्ट किया जाएगा। सीडीओ ने इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को नए भवनों की तलाश के निर्देश दिए हैं। सीडीओ के निर्देश पर डीपीओ नए भवनों की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन

जिले भर में 2363 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। जबकि शहर में 350 केंद्र छोटे एवं पुराने किराए के कमरों में संचालित हो रहे हैं। रखरखाव के अभाव में इनकी हालत दयनीय हो गई है साथ ही यह कमरे छोटे भी हैं। यहां हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। आंगनबाड़ी केंद्रों को दूसरे भवनों में शिफ्ट करने के लिए कई बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांग की। इसी को ध्यान में रखते हुए सीडीओ मनीष मीना ने जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा को नए भवनों की तलाश के निर्देश दिए हैं।
डीपीओ ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नए भवनों की तलाश में लगा दिया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र के लिए एक बड़ा कमरा शौचालय सहित होना चाहिए। इसका किराया तीन हजार रुपये से अधिक न हो। केंद्रों के लिए नये कमरों की तलाश की जा रही है। जैसे जैसे कमरे मिलते जाएंगे आंगनबाड़ी केंद्रों को उनमें शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें