फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीएससी एग्रीकल्चर की परीक्षा देने आया युवक, गेस्ट हाउस में रुका; फंदे पर लटक के दे दी जान

Mon, 15 Jun 2026 11:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भरतपुर का 20 वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर छात्र परीक्षा देने के लिए मथुरा आया था। गेस्ट हाउस के कमरे में उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बीएससी एग्रीकल्चर की परीक्षा देने आए परीक्षार्थी ने गेस्ट हाउस के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन


भरतपुर निवासी मोनू (20) एग्रीकल्चर से बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। वह अपनी परीक्षाओं के सिलसिले में मथुरा आए थे और दोस्तों के साथ देवनगर के चौरसिया भवन में कमरा किराए पर लेकर ठहरे थे। शनिवार को उसके साथी परीक्षा देने के लिए निकले तो मोनू ने साथ जाने से मना कर दिया।
परीक्षा समाप्त होने के बाद साथी कमरे पर पहुंचे और अंदर का नजारा देखा तो दंग रह गए।

मोनू का शव कमरे के भीतर पंखे के कुंडे पर फंदे से लटका था। दोस्तों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि घरेलू कलह के चलते छात्र ने आत्महत्या की है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें