फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शनिदेव मंदिर में 11 किलो तेल से हुआ अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड। नारद कुंड स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में शनिवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

मंदिर के महंत दीनबंधु शरण महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार गूंजे। अनुष्ठान के दौरान शनिदेव महाराज का ग्यारह किलो सरसों के तेल से विधि-विधानपूर्वक अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भगवान शनिदेव का फूलों और वस्त्रों से शृंगार किया गया। शृंगार के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो उठे। शाम को मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में घंटे-घड़ियाल और शंखनाद के साथ शनिदेव के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने शनिदेव के दरबार में मत्था टेका। भक्तों ने परिवार और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। महाआरती के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें