फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल धाम आएंगे अमित शाह

Wed, 14 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Amit Shah
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने का कार्यक्रम तय हो गया है। वह 28 सितंबर को दीनदयाल धाम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम भी घोषित हो गए हैं।
विज्ञापन


25 सितंबर से शुरू होने जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मोत्सव समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह आएंगे। कार्यक्रम तय होते ही जिला भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हनुमान वाटिका में आयोजित भाजपा जिला पधाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी रघुराज सिंह ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा को एतिहासिक बनाना है। जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्र संयोजक चिंताहरण चतुर्वेदी और सहयोगी सार्थक चतुर्वेदी को बनाया है। मथुरा विधानसभा क्षेत्र की मुकेश खंडेलवाल, गंभीर गुर्जर, गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र लकी कमल, अनिल चौधरी, छाता की भूपेन्द्र चौधरी, सिद्धार्थ लोधी, मांट में तरुण सेठ, संजय दीक्षित और बलदेव की राजवीर सिंह, नगेंद्र सिकरवार को जिम्मेदारी सौंपी है।

बैठक में लक्ष्मी नारायण चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, श्याम प्रधान, राजकुमार अग्रवाल, एसके शर्मा ने विचार रखे। जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में मनीषा गुप्ता, कारिंदा सिंह, डा. मोहिनी शर्मा, जगपाल सिंह, भगवत रुहेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बूथ सम्मेलन टले
17-18 सितंबर को होने वाले बूथ सम्मेलन भाजपा ने टाल दिए हैं। अब यह 28 सितंबर की जनसभा के बाद आयोजित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें