फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बधाई गीतों की गूंज में रंग महल पहुंचे गिरधरगोपाल जू, बरसाना बना साक्षी

विज्ञापन
प्रिया प्रीतम के विवाह उत्सव में झूमते श्रद्धालु। 
विज्ञापन
बरसाना। ज्योंनार की शुभ घड़ी में बृहस्पतिवार को बरसाना वासियों ने प्रिया प्रीतम के पावन विवाह का भव्य दृश्य देखा। श्रीजी मंदिर परिसर से रंगीली गली तक फूलों की सजावट, बंदनवार और बधाई गीतों की गूंज ने पूरे धाम को उत्सव में बदल दिया। विवाह उपरांत बधाई रस्में पूर्ण हुईं और उसी क्रम में गिरधरगोपाल जू रंग महल में विश्राम को विराजे।
विज्ञापन

शंखनाद और मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। पुष्पवर्षा के मध्य जय श्री राधे का घोष गूंज उठा। शाम को विधि विधान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और बरसाना की हवाओं में देर तक मंगल उल्लास की गूंज बनी रही। कार्यक्रम में साधु संत, स्थानीय श्रद्धालु, दूर-दूर से आए भक्त, बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा, सिंगर कीर्तिधन, सिंगर गडवी, संत प्रेमानंद के परिकर, मोहित अग्रवाल, भक्तिपद परिवार, बृज के रसिक संत, विधायक श्रीकांत शर्मा, विनोद बाबा और भगवती प्रसाद शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें