फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी छात्रों को भायी भारतीय संस्कृति

Wed, 13 Jan 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन धर्म के गहन अध्ययन के लिए अमेरिका के रटगर्स यूनिवर्सिटी से आए 25 छात्र और छात्राऐं शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत जीवा इंस्टीट्यूट में ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने अपने भ्रमण को ऐतिहासिक और मिले ज्ञान को बड़ी उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन


छात्रा क्रिस्टा का कहना था कि भारतीय संस्कृति में धार्मिकता, आध्यात्मिकता और सामाजिकता का अनुभव मिलता है। यह विश्व की अन्य संस्कृति में इसके विपरीत भौतिकता का बोलबाला है।

छात्र एलेक्स ने कहा कि विदेशों में भक्ति और आध्यात्म का वो अनुभव प्राप्त नहीं होता जो भारत में मिला है। छात्रा जूली का कहना था कि दूसरे धर्म और संस्कृतियां अपने धार्मिक स्थलों तक ही सीमित हैं लेकिन हिंदू धर्म और संस्कृति में अनेक संप्रदाय और संस्कृतियां समाहित हो जाते हैं।
विज्ञापन


ग्रुप लीडर हावर्ट ने कहा कि रटगर्स यूनिवर्सिटी का उद्देश्य  विद्यार्थियों को केवल अध्ययन कराना नहीं है बल्कि ज्ञान को प्राप्त कर जीवन में उसे व्यवहार में लाना है।

वहीं विदेशी छात्रों को हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति का ज्ञान देने वाले डा. सत्यनारायण दास का कहना था कि हिंदू धर्म के मूल सिद्धांत पाठ्यक्रम की वस्तु नहीं है। विश्व में एकमात्र हिंदू धर्म ऐसा है जिसको आप अपने जीवन में अपनाकर बडी़ से बड़ी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें