मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव महरौली में निकाली जाने वाली महाराणा प्रताप जयंती रैली में किसी अराजक तत्व द्वारा रास्ते में एक घर के आगे लगा संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर का बेनर फाड़े जाने को लेकर हंगामा हो गया। बढ़ते विवाद के बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।