फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: रक्तदान कर बनें महादानी, बचाएं दूसरों की जिंदगानी

Sat, 13 Jun 2020 10:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में कल्याण ब्लड बैंक में आयोजित होगा शिविर
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में एक बार फिर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है। 14 जून को यह विशेष शिविर महोली रोड, जनकपुरी स्थित कल्याण ब्लड बैंक में आयोजित होगा। इसमें विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के अलावा सामान्य लोग भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन लंबे समय से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। इस रक्त के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद की जाती है। इसी प्रक्रिया में एक बार फिर 14 जून को शिविर लगाया जाएगा। रक्तदान करने वाले रक्तदानवीरों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 


रक्तदान के इच्छुक लोग फोन नंबर 8630998225 पर कॉल या एसएमएस कर पंजीकरण करा सकते हैं। शिविर सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। फाउंडेशन से जुड़े चिकित्सकों ने बताया कि रक्तदान से किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती है। स्वस्थ व्यक्ति तीन माह उपरांत रक्तदान कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये संस्थाएं आईं साथ

अग्रवाल क्लब परिवार, प्रथम पहल फाउंडेशन, भारत विकास परिषद, युवान इंटरनेशनल क्लब, अग्रबंधु सभा सेवा संस्थान, श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति, लायंस क्लब मथुरा, रोटरी क्लब मथुरा, रक्तदाता फाउंडेशन राया, अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन, अखिल भारतीय समता फाउंडेशन, डॉ. आंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच, वाल्मीकि संकल्प वेलफेयर सोसायटी, उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा, किसान यूनियन, विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, प्रोजेक्ट वृंदावन अनुराग आदि। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें