फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु और सुरक्षा गार्ड के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में एक श्रद्धालु और सुरक्षा गार्ड के बीच मारपीट हो गई। यह घटना वीआईपी कठहरे की ओर जाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।
विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंदिर के अंदर गेट एक के सामने एक महिला के साथ श्रद्धालु युवक वीआईपी कठहरे की ओर बढ़ रहा था। वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उसे रोकने का प्रयास किया। श्रद्धालु के आगे बढ़ने पर दोनों के बीच खींचतान हुई और विवाद बढ़ गया। वायरल वीडियो में एक सुरक्षा गार्ड श्रद्धालु युवक को पीटते हुए खींचता दिख रहा है। श्रद्धालु के साथ मौजूद महिला उसे बचाने का प्रयास कर रही थी। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें